प्राथमिक विद्यालय हरखपुरा में शिक्षक सम्मान समारोह भव्य रूप से हुआ संपन्न
महाराजगंज आजमगढ़। प्राथमिक विद्यालय हरखपुरा में बुधवार को एक भावुक एवं गरिमामय विदाई एवं शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता रामबचन यादव ने की, जबकि संचालन राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित श्री उदय राज यादव के कुशल नेतृत्व में संपन्न हुआ। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि के रूप में पधारे श्री साधु यादव ने आदरणीय प्रधानाध्यापक ललिता यादव की कार्यशैली की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए कहा कि "एक शिक्षक कभी सेवानिवृत्त नहीं होता, वह जीवन भर समाज को शिक्षित करने का कार्य करता रहता है।"
प्राथमिक विद्यालय हरखपुरा में शिक्षक सम्मान समारोह भव्य रूप से हुआ संपन्न। pic.twitter.com/G5VjBW9o85
— GGS NEWS 24 (@ggsnews24) April 9, 2025
इस अवसर पर उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के मंत्री श्री विकास गुप्ता ने कार्यक्रम में उपस्थित सभी शिक्षकों, अभिभावकों एवं विशिष्ट अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि ललिता जी जैसी समर्पित शिक्षिका का योगदान सदैव प्रेरणास्रोत बना रहेगा। कार्यक्रम में राकेश सिंह, कमलेश यादव, वरुण कांत यादव, नीरज यादव, आलोक सिंह, प्रदीप यादव, अजीत सिंह, चंद्र कौशिक सिंह, संजय यादव, दिग्विजय मिश्रा, रीना यादव, पुष्पा यादव, किरण यादव, डॉ. अर्चना सिंह, उमेश मिश्रा, अवधेश पटेल सहित सैकड़ों शिक्षक व गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।सभी ने ललिता जी एवं रामकिशन जी को स्मृति चिह्न एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर नम आंखों से विदाई दी। ललिता जी ने अपने शिक्षक जीवन में समर्पण एवं ईमानदारी से शिक्षा क्षेत्र में जो योगदान दिया है, उसकी भरपाई कर पाना बेहद कठिन है।

























































Leave a comment