Latest News / ताज़ातरीन खबरें

भाजपा सक्रिय कार्यकर्ता सम्मेलन

कादीपुर सुल्तानपुर । भाजपा सक्रिय सदस्यों का सम्मेलन जिला उपाध्यक्ष आनंद प्रकाश द्विवेदी की अध्यक्षता मे स्थानीय बिकास खंड के मीटिंग हाल मे आयोजित हुआ ।
        क्षेत्रीय विधायक राजेश गौतम ने कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कहा की पिछले 11 वर्षो मे देश ने प्रधानमंत्री के नेतृत्त्व मे कई बदलाव देखे हैं  ।  प्रधानमंत्री जी के नेतृत्त्वव मे देश व प्रदेश मे बिकास की इबादत लिखी गई । कश्मीर मे 2014 के पूर्व बारूद से खेल खेले जाते थे ,परन्तु 2014 के बाद से कश्मीर भी देश के बिकास मे सहभागी बन चुका है । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व मे देश विश्व मे अपनी अलग पहचान बनाने मे कामयाब हुआ है । देश आर्थिक ,सामाजिक व सामरिक रूप से समृद्धिशाली हुआ है ।
    सम्मेलन को पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष डा आर ए वर्मा ने सम्बोधित करते हुए पार्टी के गठन तथा पार्टी की नीति रीति पर विस्तृत प्रकाश डाला ।
     सम्मेलन मे भाजपा के जिला महामंत्री राज्य पिछड़ा वर्ग के सदस्य घनश्याम चौहान , सहकारी बैंक के चेयरमैन  योगेंद्र प्रताप सिंह , कादीपुर नगर पंचायत अध्यक्ष आनंद जयसवाल , दोस्तपुर नगर पंचायत के पूर्व अध्यक्ष मिथिलेश मिश्र उर्फ़ मुन्ना , भाजपा जिला मंत्री राजेश सिंह , मनोज मौर्य , राजित राम , चारों मंडल के अध्यक्ष कादीपुर भूपेंद्र पाठक , दोस्तपुर बिजय लक्ष्मी शुक्ला , करौड़ी बिक्की वर्मा , राहुल नगर प्रदीप मालबवीय आदि सैकड़ो सक्रिय सदस्य मौजूद रहें ।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh