आर के इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल कॉलेज में होली मिलन समारोह का हुआ भव्य आयोजन
•छात्राओं ने एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर दी बधाई
•कॉलेज के संस्थापक प्रबंधक डॉ.जे.पी.दूबे ने सभी को प्राकृतिक रंगों से होली खेलने का दिया संदेश
दीदारगंज-आजमगढ़|जौनपुर जनपद के शाहगंज अयोध्या मार्ग पर स्थिति आर के इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल कॉलेज में होली मिलन समारोह का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर कॉलेज की
छात्राओं ने एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर बधाई दी। वही अपने शिक्षकों व शिक्षिकाओं के पैर पर गुलाल डालकर होली की शुभकामनाएं दी । इस दौरान होली के गीतों पर छात्राएं जमकर थिरकीं।इस अवसर पर संस्थापक प्रबंधक डॉ.जे.पी.दूबे ने सभी को प्राकृतिक रंगों से होली खेलने का संदेश देने के साथ ही सभी को होली की शुभकामनाएं दी ।
इसी क्रम में डॉ. सुनील दुबे ने कहा कि होली खुशियों और भाईचारे का त्यौहार हैं। इस त्यौहार में लोग गिले शिकवे मिटाकर होली खुशहाली के साथ मनाते हैं।इसी तरह होली के पूर्व होने वालें होलिका दहन से ही हमें कई सीख मिलती हैं।इस दौरान उन्होंने सभी को होली की शुभकामनाएं दी ।इस अवसर पर प्रबंधक निदेशिका ऊषा दुबे ने भी होली त्योहार व रंगों के महत्व के बारे में बताया। इस अवसर कर कॉलेज के श्रीजीव के. के. (प्राचार्य)ने सभी को होली त्योहार को लेकर शुभकामनाओं के साथ ही अपना आशीर्वचन दिया। इस भव्य समारोह को सफल बनाने में कॉलेज के संस्थापक प्रबंधक डॉ जे पी दुबे ,प्रबंध निदेशिका उषा दुबे ,डॉ .सुनील दुबे ,डॉ. नीतू शुक्ला , श्रीजीव के. के. (प्राचार्य) ,डॉ .सत्य प्रकाश अस्थाना ,मंजूषा मधु ,डॉ विपिन यादव ,डॉ वसीम , काजल पाल,रचना पाल, सोनम पाल,प्रियंका पाल,संतोष यादव , संदीप विश्वकर्मा ,आशीष यादव आदि ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।।

























































Leave a comment