Latest News / ताज़ातरीन खबरें

होली पर्व से बाजारों में सजनें लगी रंगगुलाल की दुकाने


दीदारगंज-आजमगढ़। होली पर्व के आने से बाजारों की रौनक बढ़ गई है रंगगुलाल अबीर की दुकानें सज गई हैं और खरीददारों की भीड़ उमड़नें लगी हैं। दुकानों पर तरह तरह की पिचकारियां, मुखौटा, भूत मुखौटा,बोलबम टोपी, कार्टून मुखौटा, मछली पिचकारी, एके छप्पन रायफल पिचकारी, मगरमच्छ पिचकारी, बूमबूम वाटर बैलून,रंगों में शंख रंग,डबल भालू रंग,एक्का रंग आदि की सजी हुई दूकानों से बच्चे अपनी मन पसंद होली की सामग्री खरीद रहे है तो वही पकवान ,नमकीन और मिठाई की दुकानों से गुझिया, रसगुल्ला, और ठंढई के सामानों की खरीद घर के बड़े बुजुर्गों द्वारा बड़े पैमाने पर की जा रही है। दूकानदारों का कहना है कि इसबार बाजार में होली के नए उत्पाद देखने को मिल रहे है जो ग्राहकों को आकर्षित कर रहे हैं। प्रशासन भी होली को शांतिपूर्ण ढंग से मनानें के लिए कमर कस चुका है।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh