Latest News / ताज़ातरीन खबरें
गन्ने की फसल में आग लगने से हुआ भारी नुकसान, पीड़ित किसान ने अधिकारियों से लगाई मदद की गुहार
आजमगढ़ जनपद के महराजगंज विकासखंड क्षेत्र अंतर्गत देवारा जदीद के नेता नगरी में अज्ञात कारणों से गन्ने की फसल में आग लग गई । जिससे किसान का लगभग आठ विश्वा गन्ना की फसल जलकर खाक हो गया । वही पीड़ित किसान ने शासन प्रशासन के जिम्मेदार अधिकारियों से मदद की गुहा लगाई है । देवारा जदीद के नेता नगरी गांव निवासी सोमनाथ यादव ने मंगलवार को बताया कि उसके गन्ने की फसल में बीते सोमवार शाम लगभग 5:00 बजे अज्ञात कारणों से आग लग गई । जिससे उसका लगभग 8 विश्वा गन्ना का फसल जलकर खाक हो गया । ग्रामीणों की मदद से किसी तरह कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया । वही पीड़ित किसान सोभनाथ यादव ने शासन प्रशासन से मदद की गुहार लगाई है ।

























































Leave a comment