Latest News / ताज़ातरीन खबरें

दलित की बरात रोक घोड़ी पर बैठे दूल्हे की कनपटी पर लगा दी बंदूक, बंदूक की बट से बरातियों पर किया हमला


आगरा। आगरा के मलपुरा के गांव अजीजपुर में दलित की बरात में दबंगों ने हमला बोल दिया। आरोप है कि ब्राह्मण परिवार की बरात में आए बराती गाड़ी लेकर निकल रहे थे। रास्ता नहीं मिलने पर दोनों परिवार के बरातियों में विवाद हुआ। दलित परिवार का आरोप है कि दूसरी बरात में शामिल दबंगों ने बंदूक की बट से उनके बरातियों पर हमला किया। दूल्हे की कनपटी पर भी बंदूक रखी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बरात निकलवाई। मामले में चार दिन बाद पुलिस ने केस दर्ज किया है।
धनौली निवासी मुकेश के बेटे विशाल की बरात छह मार्च को अजीजपुर आई थी। अजीजपुर निवासी विष्णु शर्मा के बेटे यश शर्मा की बरात जानी थी। निकासी हो रही थी। तभी विष्णु के बेटे की बरात में शामिल लोग गाड़ी से निकल रहे थे। रास्ता नहीं मिलने की वजह से हाॅर्न बजाया। मगर, मुकेश के बेटे की बरात से रास्ता नहीं मिल सका। इस पर विवाद हो गया।
मामला तूल पकड़ने पर पुलिस पहुंची। दोनों बरात को निकलवाया गया। हालांकि मुकेश जाटव ने थाना मलपुरा में तहरीर दी। आरोप लगाया कि दबंगों ने हमारे महापुरुषों की तस्वीर का अपमान किया। गाली गलौज की है। बंदूक की बट से हमला किया। जान से मारने की धमकी दी है। उनकी बरात को रोका।
एसीपी सैंया देवेश सिंह का कहना है कि बरात को रोकने और हमले का आरोप है। मामले में केस दर्ज किया है। जांच में मामला रास्ते से कार निकालने को लेकर विवाद का सामने आया है। साक्ष्य संकलन कर कार्रवाई की जाएगी। स्थानीय लोगों ने बताया कि रास्ता काफी संकरा है। दो बरातों के निकलने की वजह से दिक्कत हुई थी। पूर्व में भी रास्ते को लेकर विवाद हो चुके हैं।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh