Latest News / ताज़ातरीन खबरें

गंगा में स्नान बना काल तीन डूबे, दो बचाए गए, एक अब भी लापता


बलिया जिले के दुबहर कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित श्रीरामपुर घाट पर रविवार को मुंडन संस्कार में शामिल होने आए युवाओं के लिए गंगा स्नान दुखद घटना में बदल गया। स्नान के दौरान गहरे पानी में जाने से एक युवक और दो लड़कियां डूब गईं। हालांकि, गोताखोरों और स्थानीय नाविकों की मदद से दो को सुरक्षित बचा लिया गया, लेकिन एक युवक अब भी लापता है।
युवक का कोई सुराग नहीं
जानकारी के मुताबिक, ग्राम छोटकादुबहर निवासी संतोष कुमार वर्मा का 19 वर्षीय बेटा अंकित कुमार वर्मा अपने रिश्तेदार के मुंडन में शामिल होने ग्राम अड़रा से श्रीरामपुर घाट पहुंचा था। स्नान के दौरान, वह अपने मित्रों के साथ गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। स्थानीय नाविकों और मौजूद लोगों ने बचाव का प्रयास किया, जिसमें दो को सुरक्षित निकाल लिया गया, लेकिन अंकित का अब तक कोई पता नहीं चला। घटना की खबर मिलते ही गांव में हाहाकार मच गया और परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है।
चार लड़कियां गहरी खाई में गिरीं, दो लापता
इसी घाट पर नगरा थाना क्षेत्र की चार लड़कियां भी गंगा में स्नान के दौरान गहरे पानी में चली गईं। आसपास मौजूद लोगों ने दो लड़कियों को सुरक्षित बचा लिया, लेकिन आस्था राजभर (15) पुत्री अवधेश राजभर और खुशी राजभर (20) पुत्री श्रीभगवान राजभर, निवासी गोठईं थाना नगरा, का अब तक कोई सुराग नहीं मिल पाया है।
परिजनों के अनुसार, ये लड़कियां अपने चाचा के लड़के के मुंडन संस्कार में शामिल होने आई थीं और सहेलियों के साथ गंगा में नहाने गई थीं। जैसे ही घटना घटी, घाट पर मौजूद लोगों ने तुरंत बचाव कार्य शुरू किया, लेकिन दो लड़कियों को बचाया नहीं जा सका।
बचाव अभियान जारी
घटना की जानकारी मिलते ही शहर कोतवाल योगेंद्र बहादुर और पिछला घाट चौकी इंचार्ज आदर्श श्रीवास्तव सहित पुलिस बल मौके पर पहुंच गया। फिलहाल, गोताखोरों द्वारा तलाशी अभियान जारी है और स्थानीय प्रशासन भी घटना पर नजर बनाए हुए है।
यह घटना गंगा नदी में नहाने के दौरान सावधानी बरतने की आवश्यकता को एक बार फिर उजागर करती है। स्थानीय प्रशासन लगातार सतर्कता बरतने और सुरक्षित स्नान करने की सलाह देता है, लेकिन इसके बावजूद हर साल इस तरह की घटनाएं सामने आती हैं।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh