Latest News / ताज़ातरीन खबरें

नवनिर्मित मकान में वायरिंग का काम करने के लिए गया युवक हादसे का शिकार

जलालपुर अंबेडकर नगर।शुक्रवार को चार मंजिला नवनिर्मित मकान में वायरिंग का काम करने के लिए गया युवक हादसे का शिकार हो गया। जानकारी के अनुसार काम के दौरान बगल से गुजर रही हाई टेंशन लाइन के करंट के झटके से नीचे जमीन पर गिरे युवक की मौके पर मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बताया जाता है कि जलालपुर कस्बा स्थित शिवम कॉलोनी में सुरेश कनौजिया के मकान में लगभग 19 वर्षीय सोनू निगम पुत्र अशोक कुमार इलेक्ट्रिक वायरिंग का काम कर रहा था। देर शाम तकरीबन छह बजे वायरिंग का तार नीचे फेंकते समय बगल से गुजर रही ग्यारह हजार वोल्ट की हाई टेंशन लाइन के संपर्क में आ गया तेज करंट के झटके से युवक चौथे माले से नीचे जमीन पर जा गिरा। जिसके चलते उसकी मौके पर ही मौत हो गई।वहीं मकान का निर्माण करा रहे लोग ताला बंद करके फरार हो गए। मौके पर पहुंचे लोगों ने परिजनों और पुलिस को सूचित किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस संबंध में कोतवाल संतोष कुमार सिंह ने कहा कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा रहा है।यदि तहरीर मिलती है तो आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। 
 


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh