Latest News / ताज़ातरीन खबरें

मरीजो के लिए बढी मुश्किल उनकी जान जोखिम में

जौनपुर जिले के शाहगंज जंक्शन से लगभग 1 किलो मीटर दूरी पर फैजाबाद रोड पर चिरैया मोड़ पर रेल विभाग का गेट बना हुआ है जिस पर आए दो-दो घंटा ट्रेन आकर खड़ी हो जाती है दोनों तरफ गाड़ियों का ताता लग जाता है ऐसे में जो दूर दराज के लोग अपने मरीज को लेकर अस्पताल जाने के लिए सोचते हैं तो दो दो  घंटा खड़े होकर इंतजार करना पड़ता है ऐसे में उनका जान जोखिम में हो जाता है जीवन और मौत से जूझना पड़ता है वह अस्पताल तक नहीं पहुंच पाते इस प्रकार की स्थिति हमेशा आए दिन बनी रहती है  रेल विभाग के   अधिकारियो के द्वारा इस पर कोई विचार नहीं किया जा रहा है गेटमैन से पूछने  पता चलता है इसके जिम्मेदार उच्च अधिकारी ही है वह ही कुछ कर सकते हैं हम इसमें कुछ नहीं कर सकते हमारा कार्य है इसको गिरना और उठाना जनता को अत्यधिक परेशानियों का सामना करना पड़ता है उतनी ही देर में मरीज जीवन और मौत से जूझने लगते है .


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh