Latest News / ताज़ातरीन खबरें

दूल्हे ने की ऐसी हरकत, विदाई से पहले रूठी दुल्हन, किसी की एक भी नहीं सुनी, सात फेरों के बाद ही टूट गई शादी


आगरा। आगरा के एत्मादपुर थाना क्षेत्र की छलेसर चौकी क्षेत्र के एक गांव में दिल्ली से शनिवार को बरात आई थी। वैवाहिक रीति रिवाज में रविवार सुबह वर पक्ष के नेग कम देने को लेकर वधू पक्ष के लोगों ने कमेंट कर दिया। इस बात पर दोनों पक्षों में हाथापाई हो गई। वर पक्ष छलेसर चौकी पहुंच गया। इसके बाद दुल्हन ने दूल्हे के साथ जाने से इन्कार कर दिया। दोनों पक्षों के बीच बातचीत हुई। लेकिन शादी टूट गई।
दिल्ली के भजनपुरा, दलालपुर के जसवंत सिंह के बेटे सूरज की बरात शनिवार की शाम छलेसर चौकी क्षेत्र के एक गांव में आई थी। शादी की सभी रस्में बड़ी ही धूमधाम से पूरी हुईं। जयमाला हुई, बरातियों ने खाना खाया। इसके बाद रविवार को सुबह दुल्हन की विदाई होनी थी।
दूल्हे के बड़े भाई विशाल ने पुलिस को बताया कि विदाई के समय उन्होंने अपने सामर्थ के अनुसार नेग दिया। इस पर लड़की वाले कमेंट करने लगी। इसी बात को लेकर बहस छिड़ गई। लड़की पक्ष ने हाथापाई शुरू कर दी। वहीं लड़की वालों ने पुलिस को बताया कि दूल्हा पक्ष के लोग मारपीट करने लगे।
विदाई के समय हुए इस बवाल को देख दुल्हन हैरान रह गई। उसने दूल्हे के साथ जाने से मना कर दिया। दुल्हन के इस फैसले के बाद मामला छलेसर पुलिस चौकी पहुंच गया। पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाने का प्रयास भी किया, लेकिन दुल्हन की जिद के आगे वे भी हार गए। दोनों पक्षो में आपस मे हुए लेन देन (सामान) वापसी को लेकर सहमति बन गई, जिसके बाद बिना दुल्हन के ही बारात वापस लौट गई।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh