तंत्र-मंत्र व प्रेस की आड़ में धोखाधड़ी करने वाला एक अभियुक्त गिरफ्तार, 351000 रूपये व तंत्र-मंत्र के समान व प्रेस आईडी कार्ड बरामद
आजमगढ़ पुलिस ने फिल्मी स्टाइल में घटना करने वाले गैंग का खुलासा किया है। अभियुक्त ने फिल्मी स्टाइल में चार थानों में सात घटना को दिया था। पुलिस ने अभियुक्त के पास से ठगी के 351500 रुपये,एक मोटरसाइकिल, 7 प्रेस आई कार्ड, व एक माइक आईडी ताबीज, माला परफ्यूम बरामद। पूछताछ में अभियुक्त ने बताया कि लोगों को तंत्र-मंत्र की जाल में फंसा कर हम लोगों से ठगी करते थे। पुलिस ने बड़ी घटना का खुलासा किया है।
इस पूरे मामले में पुलिस अधीक्षक हेमराज मीणा ने बताया थाना कोतवाली व थाना सिधारी में पूर्व में घटनाएं हुई थी। कुल मिलाकर अभियुक्त ने सात घटनाओं को अंजाम दिया था। पुलिस ने पठान अली नाम के व्यक्ति को गिरफ्तार किया है जो शाहगंज थाना क्षेत्र के जौनपुर जिले का रहने वाला है। एसपी ने बताया कि यह अभियुक्त इस तरीके की महिलाओं को ढूंढता था जो वृद्धि होती थी और जो रास्ते में अकेली जाती रहती थी जिसके पास सोने की चेन व सोने की लॉकेट होती थी। उनको किसी न किसी बहाने से कहते थे कि आपका ग्रह दशा ठीक नहीं है पूजा करने के बहाने व शुद्धिकरण के नाम पर पोटली में कुछ रखकर कहते थे यह प्रसाद है इसके बदले में हमको कुछ दे दीजिए यह लोग सबको हिप्नोटाइज करके उनसे गोल्ड की ज्वेलरी छीन लेते थे। जो इनकी गैंग है पठान अली इनके अलावा वसीम, यासीन उर्फ सुल्तान है जो फतेहगढ़ के रहने वाले है। यह ऐसे ही आसपास के जनपदों में ऐसे ही घटनाएं करते रहते थे हमारे यहां थाना सिधारी व कोतवाली में घटनाओं को अंजाम दिया है सभी घटनाओं में यह लोगों ने पूजा का बहाना करके सोना ले लिया वह एक जगह इन्होंने कान की बाली व चेन ले लिया एक जगह सोने के जेवरात ले लिया एक जगह इन्होंने एक लोगों से ₹15000 बैंक में जमा करने के नाम पर उसे कुछ कागज के नोट दे दिए। इस तरीके से यह लोग घटनाओं को अंजाम देते थे बीच-बीच में आसपास के जनपदों में आकर घटना को अंजाम देते थे आज इनको गिरफ्तार किया गया है।
इनके पास से लगभग 3 लाख 51000 रुपये बरामद किया गया है। एक मोटरसाइकिल बरामद किया गया है। इस दौरान यह पुलिस व आदमी को बेवकूफ बनाने के लिए प्रेस की आईडी को भी युज़ करते थे इनके पास से साथ प्रेस आई कार्ड और एक माइक आईडी मिली है। एक पुलिस की भी आई कार्ड मिला है इनका कहना था कि थाने पर भी जाते रहते हैं हमारा सब से परिचय है। इस तरह से लोगों को हिप्नोटाइज करते थे वह षड्यंत्र रचते थे। यह घटनाओं में परफ्यूम का भी इस्तेमाल करते थे महिलाओं को सुगाकर उनके सोने के जो जेवराज होते थे उनको ले लेते थे यह जब घटना करते थे तो टोपी लगाकर घटना को अंजाम दिया करते थे। यह एक साथिर टाइप का गैंग है। इस तरह के यह घटनाएं करते थे हम लोग काफी दिन से काम कर रहे थे हम लोगों को एक बड़ी सफलता मिली है। इसमें सात घटनाओं का खुलासा हुआ है। दो लोग हैं उनके गैंग के है। जिन्हें वंचित किया गया है जल्दी उन्हें भी गिरफ्तार किया जाएगा। पठान अली के ऊपर 18 मुकदमे वॉशिंग के ऊपर 11 मुकदमे और यासीन उर्फ सुल्तान के ऊपर लगभग 23 मुकदमे दर्ज हैं यह एक पुराना गैंग है। इनके ऊपर गैंगस्टर की कार्रवाई करते हुए संपत्ति जप्त की जाएगी।

























































Leave a comment