Latest News / ताज़ातरीन खबरें

पीस कमेटी की बैठक संपन्न

बिलरियागंज आजमगढ़। स्थानीय थाना क्षेत्र के थाना परिसर में थानाध्यक्ष सुनील कुमार दुबे के नेतृत्व में  शांति कमेटी की बैठक होली व रमजान त्यौहार के 
 उपलक्ष्य में की गई। थानाध्यक्ष सुनील कुमार दुबे ने लोगों से अपील किया है आप लोग होली व रमजान का त्यौहार शांति  ढंग से मनाये। ताकि कोई ऐसा कार्य न करें जिससे किसी दूसरे को परेशानी न हो। होली व रमजान त्यौहार शांति सौहार्द के साथ बनाया जाय। इसी के साथ-साथ डीजे पर भी प्रतिबंध होना चाहिए डीजे में दो ही बॉक्स बजना चाहिए इससे ज्यादा नहीं होना चाहिए नहीं तो उन पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पकड़े जाने पर उन पर  5 लाख रुपए का जुर्माना देना पड़ेगा। पूर्व  चेयरमैन आरिफ खान ने कहा कि हम दोनो हिन्दू मुस्लिम आपस में भाई भाई है । हम दोनों समुदाय मिलकर त्यौहार को शांति पूर्ण रूप से मनाया जाय,हम लोग चाहेंगे कि हमेशा शांतिपूर्ण ढंग से रहा है, और शांतिपूर्ण ढंग से रहेगा। वहीं शांति कमेटी की बैठक में वीरेंद्र विश्वकर्मा, दुर्गा प्रसाद गुप्ता, हरिशंकर यादव, संदीप शुक्ला, रुद्र प्रकाश राय, राकेश विश्वकर्मा, कुर्बान, शैलेश कुमार सोनकर, आरिफ खान, कोमल पासवान, अमित गुप्ता, शैलेंद्र कुमार, सूर्यभान  सोनकर आदि लोग मौजूद रहे।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh