Latest News / ताज़ातरीन खबरें

आज़मगढ़ के असहद अब्दुल्ला के सेवन सीटर सोलर बाइक फिर सुर्खियों में, अमिताभ बच्चन ने शेयर की पोस्ट

आजमगढ़ । सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर इन दिनों अमिताभ बच्चन की एक पोस्ट ट्रेडिंग कर रही है।सदी के महानायक की यह पोस्ट जनपद से जुड़ी है। जी हाँ,बिग बी की पोस्ट आजमगढ़ के मुबारकपुर थाना क्षेत्र के लोहरा फखरुद्दीनपुर गांव के असहद अब्दुल्ला के सेवन सीटर सोलर बाइक से जुड़ी हुई है, जो 2022 में चर्चा में आई थी ।
7 सीटर सोलर बाइक की वीडियो को पोस्ट करते हुए उन्होंने लिखा है कि शेयरिंग जस्ट ए फन एलिमेन्ट ए फ्रेण्ड सेंट भी। उनकी एक्स पोस्ट ने असहद अब्दुल्ला के साथ ही साथ जनपद को भी सुर्ख़ियों में ला दिया है। उनकी पोस्ट पर ढेरों कमेंट आए हैं । बी बेल बोरेमल ने लिखा कि सो व्हाई डिलीट द अरलियर कमेट अबाऊट एलन मस्क एण्ड टेस्ला। अभि नाम के उनके फालोवर का कमेण्ट था कि पूछना ये था कि इस पर भी हेलमेट पहनना पड़ेगा क्या । तो नीतराम जैन ने लिखा कि ये टैलेण्ट अपने देश से बाहर नहीं जाना चाहिए। वहीं तमाम लोगों ने अब्दुल्ला के टैलेण्ट,आविष्कार व सोच की सराहना करते हुए लिखा कि व्हाट ऐन आइडिया सर जी । वहीं अमेजिंग, बाऊ, नाईस कहने वालों की तादाद काफी लम्बी है। कोई इसे मेक इन इण्डिया की नजर से तो कोई बेहतरीन जुगाड़ के रूप में देखता नज़र आया।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh