दीवार गिरने से मजदूर की मौत
बिलरियागंज आजमगढ़। रौनापार थाना क्षेत्र के सुरेश पुत्र निधु 52 वर्षीय ग्राम चालाकपुर थाना रौनापार जनपद आजमगढ़ ने अपने परिवार का भरण पोषण के लिए मजदूरी का कार्य करता था। इसी दौरान शेराजू पुत्र अज्ञात ग्राम करमैनी थाना बिलरियागंज जनपद आजमगढ़ निवासी के यहां मजदूरी करने के लिए गया था । उनके घर की दीवार जोड़ने का काम हो रहा था सुरेश ने भी काम कर रहा था 3 फरवरी 2025 को समय 12 बजे के करीब दीवार गिरने से सुरेश गंभीर रूप से घायल हो गया था। इलाज के दौरान आज सुबह 5 बजे के करीब उनकी मौत हो गई। मौत की खबर मिलते हैं परिजनों में कोहराम मच गया और उसकी सूचना पाते हैं थानाध्यक्ष सुनील कुमार दुबे मय हमराही ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक की पत्नी जीरा देवी द्वारा कुछ लोगों के खिलाफ थाने में तहरीर दे दी गई है। समाचार लिखे जाने तक किसी के खिलाफ मुकदमा दर्ज नहीं किया गया था।

























































Leave a comment