ओपीएम पीजी कॉलेज फुलेश में तीन दिवसीय रोवर्स रेंजर्स जनपदीय समागम का शुभारंभ
दीदारगंज-आजमगढ़ । महाराजा सुहेलदेव विश्वविद्यालय के मोलनापुर अहमद बख्श फुलेश स्थित ओमप्रकाश मिश्र स्मारक पीजी कालेज में जनपदस्तरीय रोवर्स रेंजर्स समागम कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि आयुक्त रोवर्स रेंजर्स महाराजा सुहेलदेव विश्वविद्यालय व प्राचार्य प्रो0सुचिता श्रीवास्तव श्री गांधी पीजी कालेज मालटारी के कराम्बुज द्वारा मां सरस्वती जी की मूर्ति पर पुष्प अर्पित कर व दीप प्रज्वलन कर किया गया।तत्पश्चात संस्थाध्यक्ष कृष्ण कांत मिश्र ने मुख्य अतिथि को पुष्पगुच्छ, स्मृति चिन्ह व अंगवस्त्रम देकर स्वागत किया। इसके बाद मुख्य अतिथि ने ध्वजारोहण किया और रोवर्स रेंजर्स की सलामी ली। कार्यक्रम में उपस्थित रोवर्स रेंजर्स को सम्बोधित करते हुए मुख्य अतिथि ने कहा कि हमें जीवन में तीन सूत्र से जुड़ना चाहिए जिसमें ईश्वर, समाज,और स्वयं के लिए समय देना होगा जीवन सफल हो जाए गा। इस अवसर पर प्राचार्य डा0धीरेंद्र कुमार मिश्र, रामचंद्र मिश्र, छोटेलाल चतुर्वेदी , समर बहादुर सिंह, डा0घनश्याम दूबे एएलटी,डा0प्रदीप कुमार, डा0रुपेंद्र कुमार सिंह, आशीष सिंह, सिद्धार्थ सिंह, मरियम मैम रेंजर्स प्रभारी आदि लोग उपस्थित थे।

























































Leave a comment