Latest News / ताज़ातरीन खबरें

छह करोड़ नौ लाख से ज्यादा का पेश किया क्षेत्र पंचायत का लेखा जोखा

 
अहरौला आजमगढ़ - गुरुवार को क्षेत्र पंचायत की वार्षिक बैठक ब्लाक सभागार में ब्लांक प्रमुख शाहीना शकील बानो की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक को खंड शिक्षा अधिकारी संतोष कुमार सिंह, सीएचसी अधीक्षक डॉ मोहनलाल, एडीओ पंचायत अमरजीत सिंह, कृषि विभाग ,‌पशु पालन विभाग सहित अन्य विभागों के लोगों द्वारा सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी और कैसे लाभ लोगों को मिलेगा बताया। वही क्षेत्र पंचायत के वार्षिक 2024-025 आय व्यय का लेखा-जोखा खंड विकास अधिकारी आलोक कुमार के द्वारा सदन में रखा गया खंड विकास अधिकारी आलोक कुमार के द्वारा पंचम व 15 वां वित्त का विवरण रखा पंचम वित्त 24-25 में 2 करोड़ 41 लाख बीस हजार 292 था जिसमें से खर्च के बाद अवशेष 8946 बचा। 15 वां वित्त में 3 करोड 85 लाख तैंतीस हजार प्राप्त हुआ। जिसमें खर्च के बाद 1करोड 61 लाख 463 अवशेष बचा है आगे वित्तीय वर्ष के लिए कार्ययोजना का प्रस्ताव मांगा गया जिससे बजट के लिए प्रस्ताव भेजा जाएगा। वही जिला पंचायत सदस्य हरिश्चंद्र यादव ने सवाल उठाया कि आवास व शौचालय के पात्रों को आपात्र बताकर उन्हें योजनाओं से वंचित कर दिया जाता है तो प्रधानों व क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने की बैठक का मानदेय खाते में न जाने की शिकायत खंड विकास अधिकारी से की। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में लालगंज सांसद प्रतिनिधि पूर्व प्रमुख शकील अहमद ने कहा कि पात्र व्यक्तियों को हर हाल में योजनाओं का लाभ मिलें योजनाओं में भेदभाव न हो। अध्यक्षीय उद्बोधन में प्रमुख शाहीना शकील बानो ने कहा कि योजनाओं का लाभ पारदर्शी ढंग से लोगों तक पहुंचायें उन्होंने सभी क्षेत्र पंचायत सदस्य व ग्राम प्रधानों का आभार व्यक्त किया संचालन एडीओ कृषि शैलेन्द्र द्विवेदी ने किया। इस मौके पर जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि विजय बहादुर सिंह, इन्द्रशेखर उपाध्याय,रवीश पांडेय,राम अवतार यादव, ध्रुव नारायण, विन्द्रेश यादव, वीरवहादुर यादव सहकारिता, आदि लोग मौजूद रहे।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh