Latest News / ताज़ातरीन खबरें

सुभासपा के युवा सम्मेलन को सफल बनाने हेतू गांव गांव लगा रहे चौपाल

 अहरौला आजमगढ़ - मंगलवार को सुभासपा के युवा मंच के प्रदेश अध्यक्ष रूद्र राजन राजभर के नेतृत्व में क्षेत्र के कई गांवों में चौपाल लगाई गई खास कर युवाओं से सिधा संवाद स्थापित कर गांव की समस्यायों को जाना और पार्टी को जमीनी स्तर पर मजबूत करने व 2027 में सबसे बड़ी पार्टी के रूप में सु भा स पा के लिए कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर के संदेश को लोगों तक पहुंचा कर सफल बनाने की अपील की गई। क्षेत्र के महुआरा और फत्तेपुर गांव में जन चौपाल लगा कर लोगों की समस्या को भी सुना गया वहीं सु भा स पा के प्रदेश मीडिया प्रभारी दीपक सिंह ने बताया कि आगामी 23 फरवरी को आजमगढ़ जनपद के परमानपुर चौरी बेलहा कालेज तरवां में युवा मंच की तरफ से बड़ी रैली का आयोजन किया गया है जिसमें बड़ी संख्या में युवाओ को  रैली में जाने के लिए  प्रेरित किया गया वही पर प्रदेश अध्यक्ष रूद्र राजन राजभर जी ने कहा कि युवा देश के भविष्य है और युवा लोग शिक्षित रहे और अपने लोगों को शिक्षित करे अधिकार को भी समझे। इस मौके पर प्रदेश मीडिया प्रभारी, दीपक सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष अक्षय राजभर, शनि वर्मा, युवा मंच के जिला अध्यक्ष कृष्णा राजभर, उपाध्यक्ष रामनौमी , दिनेश,आदि लोग मौजूद रहे।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh