Latest News / ताज़ातरीन खबरें

सब्जी मंडी व्यापारियों से मिलने पहुंची दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री प्रियंका मौर्या


अहरौला आजमगढ़- अहरौला कस्बे के सब्जी मंडी में सब्जी व्यापारियों के बीच उनकी समस्याओं को सुनने के लिए उत्तर प्रदेश शासन से दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री व महिला आयोग की सदस्य प्रियंका मौर्या सुबह के 9:00 बजे पूर्वांचल से चलकर अहरौला के सब्जी मंडी पहुंची जहां पर व्यापारियों ने उनका स्वागत किया और व्यापारियों ने अपने ऊपर लगातार हो रही घटनाओं की जानकारी दिए मंत्री प्रियंका मौर्या ने कहा बीते दिनों कई तरीके की व्यापारियों के साथ आग लगी की जो घटनाएं हुई वह बहुत ही गलत हुआजैसे विवेक सोनकर की डिजायर गाड़ि। उनके  घर के सामने जला दी गई हृदय गौड़ का टेंपो और मैजिक गाड़ी के साथ उनकी दुकान को जला दिया गया,किसुन सोनकर की मैजिक गाड़ी को दो बार लगातार क्षतिग्रस्त करके जला दिया गया इसी तरह भोलू सोनकर अन्य कई व्यापारियों का लगातार किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा इस तरह की घटनाओं को अंजाम दिया जा रहा है इसकी जांच कराई जाएगी और कहीं से भी व्यापारियों को ऊपर किसी भी तरीके का उत्पीड़न नहीं होने दिया जाएगा और उनकी हर संभव मदद की जाएगी व्यापारियों ने कहापुलिस को लगातार शिकायत के बाद  पुलिस कहीं ना कहीं मिली भगत करके मामले को रफा दफा कर देती है और उचित कार्रवाई नामजद लोगों को पर नहीं की जाती है जबकि प्रभारी धर्मेंद्र कुमार शर्मा ने बताया 7 लोगों के ऊपर इस तरह की घटनाओं को अंजाम देने के लिए व्यापारियों की लिखित शिकायत पर मुकदमा दर्ज किया गया है और आगे की कार्रवाई चल रही है इस मौके पर जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि विजय बहादुर सिंह भाजपा नेता विवेक सोनकर अमन  अग्रहरि रामजन्म गुप्ता रेखा गिरी सूबेदार गिरी राजू गुप्ता प्रशांत उपाध्याय निशु सोनकर दिलीप बघेल प्रभात गिरी हृदय गौड रामकिशुन सोनकर अर्पित मौर्य आदि लोग रहे।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh