Latest News / ताज़ातरीन खबरें

पंचायत चुनाव में क्षेत्र पंचायत के साथ वार्ड सदस्य हुए निर्विरोध 1 ग्राम प्रधान के पद पर चार उम्मीदवार मैदान में

 
अहरौला आजमगढ़ । विकास खंड अहरौला के 1 ग्राम पंचायत मतलुबपुर में ग्राम प्रधान के लिए चुनाव होना है जिसमें पांच प्रत्याशियों ने ग्राम प्रधान पद के लिए पर्चा दाखिल किया था आज दिन मंगलवार को पर्चा वापसी और सिंबल वितरण में ग्राम प्रधान के पद में एक प्रत्याशी रामजनम गुप्ता ने अपना पर्चा वापस ले लिया और अपनी पत्नी अनीता देवी के नाम पर अपनी किस्मत को आजमाने का फैसला लिया और पत्नी के भग्य से इन्हें पहला चुनावनिशान अनाज ओसाता हुआ किसान मिला इनके साथ तीन प्रत्याशी ग्राम प्रधान पद के लिए अपना भाग्य आजमा रहे हैं इसी तरह क्षेत्र के बरईपुर ग्राम सभा में क्षेत्र पंचायत सदस्य के पद का एक पद रिक्त था जिसमें महिला आरक्षित सीट था इसके लिए किरन देवी तो दूसरी उर्मिला देवी ने चुनाव मैदान में आने के लिए पर्चा दाखिल किया था जिसमें आज पर्चा वापसी के दिन उर्मिला देवी ने अपना नामांकन वापस ले लिया जिससे यह क्षेत्र पंचायत की सीट किरन देवी के नाम निर्विरोध निर्वाचन तय हो गया इसी तरह विकासखंड क्षेत्र के 16 ग्राम पंचायत में 16 वार्ड सदस्यों के पद खाली थे जिसमें हर ग्राम पंचायत से एक-एक सदस्य पद के लिए एक-एक उम्मीदवारों ने अपना पर्चा दाखिल किया था जिसमें वार्ड सदस्य के सभी पद निर्विरोध निर्वाचित हो गए अब आगे 19 तारीख को होने वाले मतलूबपुर ग्राम सभा के लिए ग्राम प्रधान पद के लिए चुनाव प्रचार प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेगा फिलहाल सभी प्रत्याशी अपने आप को किसी से कम मानने को तैयार नही हैं तो वहीं पूर्व प्रधान रहे गजाधर प्रसाद गुप्ता जिनके निधन के बाद यह सीट रिक्त चल रही थी उनकी पत्नी मनसा देवी भी मैदान में है उन्हें उम्मीद है कि उनके प्रधान पति के निधन के बाद लोगों की सिंपैथी उनके साथ रहेगी।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh