Latest News / ताज़ातरीन खबरें

गोविंद साहब मेले का 233वी मेले का शुभारंभ

अतरौलिया आज़मगढ़। आज़मगढ़ अम्बेडकर नगर के सीमा पर लगने वाला  प्रतिष्ठित तीर्थस्थल सिद्ध पीठ महात्मा गोविंद साहब की तपोस्थली पर संतकबीरनगर सांसद इंजीनियर प्रवीण निषाद एवं जिला पंचायत अध्यक्ष श्यामसुन्दर वर्मा उर्फ साधू वर्मा तथा पूर्व विधायक अनीता कमल ने संयुक्त रूप से समारोहपूर्वक 233वें मेले का फीता काटकर शुभारंभ किया।तत्पश्चात महात्मा गोविंद साहब की समाधि पर मत्था टेक आशीर्वाद के उपरांत मेला क्षेत्र का भ्रमण भी किया। मेला स्थित मंडी परिषद के सभागार में आयोजित समारोह में सांसद प्रवीण निषाद ने कहा कि गोविन्द साहब की तपोस्थली हमारे आस्था एवं श्रद्धा का केंद्र है।महात्मा ने मानवता के कल्याण के लिए आपसी प्रेम, भाईचारा, शांति व सदभाव का संदेश दिया है।
उद्घाघाटन समारोह की अध्यक्षता कर रहे जिला पंचायत अध्यक्ष श्याम सुंदर उर्फ साधू वर्मा ने कहा महात्मा गोविंद साहब हमारी सभ्यता एवं संस्कृति के भी स्त्रोत रहे हैं।हम सभी को उनके द्वारा दिए गए आदेशों को आत्मसात करना चाहिए। उन्होंने प्रशासनिक अमले को मेले में सभी दुकानदारों व श्रद्धालुओं को बुनियादी सुविधाएं मुहैया कराने का निर्देश दिया। समारोह में लोकगायकों ने सह कलाकारों के साथ लोकगीत, स्वागत गीत आदि से बेहतरीन समा बांधा।
मेला कोतवाली प्रभारी कृपा शंकर यादव, कटका थानाध्यक्ष अभय कुमार,अपर मुख्य अधिकारी श्रीकांत दूबे,अवर अभियंता रमेश कुमार सहित जिला पंचायत सदस्य धर्मेंद्र यादव, अश्वनी यादव एवं गोविंद साहब न्यास परिषद के अध्यक्ष बाबा भगेलू दास, बाबा प्रेमदास, मेला समिति अध्यक्ष भौमेंद्र सिंह पप्पू, आनंद जायसवाल, ग्राम प्रधान वेदप्रकाश उर्फ पिंटू,अबूजर फारुखी, खजला व्यवसाई संघ अध्यक्ष सुभाष चंद्र मौजूद थे।

*गोविंददशमी शनिवार को*
  महात्मा गोविंद साहब की समाधि लाखों लोगों की आस्था का केंद्र है। शनिवार को गोविंद दशमी पर श्रद्धालु यहां पवित्र सरोवर में आस्था की डुबकी लगाएंगे। मेले में पूर्वांचल के विभिन्न जनपदों से आने वाले श्रद्धालु महात्मा की समाधि पर प्रसाद के रूप में चादर, कच्ची खिचड़ी व लाल गन्ना चढ़ाते हैं। तथा प्रसाद के रूप में ले जाते हैं।

मेले पर कड़ा पहरा

 मेला क्षेत्र को दो जोन में बांटकर सात अस्थाई पुलिस चौकी स्थापित की गई है। मेले में 35 उपनिरीक्षक, 33 हेड कांस्टेबल, 105 कांस्टेबल, 28 महिला सिपाही तथा 100 से अधिक होमगार्ड एवं पीआरडी के जवानों के अलावा एक कंपनी पीएसी के जवानों को तैनात कर जिम्मेदारी सौंपी गई है। मेले की निगरानी के लिए दो ड्रोन कैमरे, छह सीसी फुटेज के सहारे सुरक्षा व्यवस्था तथा अराजकतत्वों पर पैनी नजर रखी जा रही है। मेला प्रभारी कृपाशंकर यादव ने बताया कि मुख्य स्नान पर्व गोविन्द दशमी के दिन जिले के सात थानाध्यक्षों को लगाया गया है। सुगम यातायात के लिए छह यातायात पुलिस को भी लगाया गया है।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh