तीसरी युवती से शादी करने वाले युवक की बीति रात संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
आजमगढ़ जनपद के थाना बिलरियागंज क्षेत्र के ग्राम अंन्डाखोर टिकरिया में बीति रात लगभग आठ बजे एक 42 वर्षीय युवक सहाबुद्दीन पुत्र नूरलैन का गाव के सिवान में शव पाया गया जिसमें उसके तीसरे ससुराल वाले ने युवक के घर फोन करके बताया कि आपके लड़के की तबीयत खराब हो गई है जिसमें परिजनों ने सुचना पाकर घटना स्थल पर पहुंचे इसके बाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिलरियागंज लाया गया जिसमें डाक्टरों ने उसे रिफर कर दिया जिसमें परिजनों ने एक प्राइवेट नर्सिंग होम में ले गए जिसमें डाक्टर ने मृतक घोषित कर दिया इसके बाद आसिया खातुन आराजी देवारा नैनीजोर नयी बस्ती थाना रौनापार ने बिलरियागंज थाने में तहरीर दिया कि मेरे पति सहाबुद्दीन अपनी तीसरी पत्नी के घर अण्डा खोल टीकरिया लगभग एक महीने से रह रहा था और उसकी पत्नी आदि ने बीति शाम मेरे पति को जहर देकर मार डालने की तहरीर दिया जिसमें बिलरियागंज की पुलिस ने तहरीर बदलवाने के लिए कहा और आसिया खातुन तुरंत दूसरी तहरीर में पोस्टमार्टम की मांग किया जिसमें बिलरियागंज पुलिस ने उक्त युवक को पोस्ट मार्टम के लिए जिला अस्पताल सदर भेजा दिया। बताया गया है कि सहाबुद्दीन पुत्र नुरलैन ने पहले दो शादी की दोनों आराजी देवारा नैनीजोर नयी बस्ती थाना रौनापार में रहती थी कि विगत दिनों पूर्व बिलरियागंज के ग्राम अंन्डाखोर टिकरिया नयी बस्ती में तीसरी युवती से शादी कर ली थी और बीति रात संदिग्ध परिस्थितियों में मेरे पति की मौत हो गई।
























































Leave a comment