Latest News / ताज़ातरीन खबरें

तेज रफ्तार बाइक पेड़ से टकराई, दो की मौत, रात भर घटनास्थल पर ही पड़ा रहा शव

आज़मगढ़। देवगांव कोतवाली अन्तर्गत पल्हना बाजार में पेड़ से टकराने के बाद बाइक सवार दो अधेड़ लोगों की मौत हो गयी। घटना बीती रात की है। मृतकों का रात भर मौके पर पड़ा रहा है। सुबह टहलने गये लोगों ने शव को देखकर पुलिस को सूचना दी।
तरवां थाना क्षेत्र के हैबतपुर डुभांव निवासी कामेश्वर सिंह 50 वर्ष पुत्र राममूरत सिंह व राणा प्रताप सिंह 45 वर्ष पुत्र जनार्दन सिंह मंगलवार की रात्रि लगभग 8 बजे एक ही बाइक से पल्हना बाजार गए थे। दोनों लोग रात्रि लगभग 10 बजे बाजार से घर जाने के लिए निकले ही थे कि बाजार के बाहर बाइक पेड़ से टकरा कर सड़क के नीचे गिर गयी। दोनों लोग रात्रि भर मौके पर पड़े रहे। बुधवार को सुबह कुछ लोग टहलने के लिए निकले तो दो लोगों की मृत देख कर पल्हना पुलिस को सूचित किया। सूचना मिलते ही परिजन व पुलिस मौके पर पहुँच गयी। पुलिस ने दोनों शव को कब्जे में ले कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh