एंटी रोमियो टीम द्वारा महिलाओं बेटियों को किया जा रहा जागरूक
बलरामपुर जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए बलरामपुर पुलिस प्रशासन द्वारा लगातार प्रयास किया जा रहा है और पुलिस विभाग द्वारा एंटी रोमियो टीम द्वारा घूम घूम कर महिलाओं बेटियों को जागरूक किया जा रहा है वही जनपद में पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार सक्सेना एवंअपर पुलिस अधीक्षक नम्रिता श्रीवास्तव के पर्यवेक्षण में जनपद के समस्त थानों पर नियुक्त एंटी रोमियो टीम द्वारा क्षेत्र में चौपाल लगाकर महिलाओ, बेटियों और बच्चियों को सेल्फ डिफेंस के बारे में बताया गया और जागरूक किया गया इसी क्रम में एंटी रोमियो टीम द्वारा आपातकालीन परिस्थितियों में पुलिस सहायता डायल- 112, वूमेन पावर लाइन 1090, एबुलेंस सेवा 108, महिला हेल्पलाइन 181 व साइबर हेल्पलाइन नम्बर 1930, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 इत्यादि सेवाओं के विषय में जागरुक किया गया तथा थाने पर शिकायतें लेकर आयी महिलाओं के लिए शिकायतों के निस्तारण हेतु गठित महिला हेल्प डेस्क के बारे में भी अवगत कराया गया। सरकार द्वारा चलाई गई योजनाओं जैसे बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना, उज्जवला योजना, कन्या सुमंगला योजना, निराश्रित महिला पेंशन योजना इत्यादि के बारे में जानकारी दी ।
























































Leave a comment