Latest News / ताज़ातरीन खबरें

एसपी ने आरक्षी को किया बर्खास्त-आजमगढ़

आजमगढ़। पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य ने कड़ी कार्रवाई करते हुए एक आरक्षी को बर्खास्त कर दिया। आरक्षी द्वारा अनाधिकृत रूप से अनुपस्थित रहने पर एसपी द्वारा यह कार्रवाई की गयी है।
पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य ने आरक्षी नागरिग पुलिस सतीश कुमार खरवार को बिना अनुमति व अवकाश के अनुपस्थित रहने तथा त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव-2021 के दौरान चुनाव जैसे महत्वपूर्ण ड्यूटी पर वापसी की सूचना दिये जाने के बावजूद भी वापसी न कराये जाने, कर्तव्य निर्वहन के प्रति घोर लापरवाही, अनुशासनहीनता, उदासीनता तथा स्वेच्छारिता बरतने के आरोप में प्रकरण की प्रारम्भिक जांच अपर पुलिस अधीक्षक, ग्रामीण आजमगढ़ सिद्धार्थ से करायी गई। जिसमें उक्त आरक्षी द्वारा 29 अगस्त 2019 से अब तक अनवरत अनाधिकृत रूप से अनुपस्थित पाया गया। पत्रावली पर उपलब्ध अभिलेखों के आधार पर एक पक्षीय आदेश पारित करते हुए आरक्षी को स्पष्टिकरण हेतु कई अवसर दिया गया। पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य द्वारा 13 अगस्त को उक्त आरक्षी सतीश कुमार खरवार को आरक्षी पद की सेवा से बर्खास्त कर दिया गया।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh