मुख्यमंत्री ने दिवंगत नायब सूबेदार के परिजनों को 50 लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान करने की किया घोषणा
लखनऊ: 19 जुलाई, 2022उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जम्मू और कश्मीर के पुंछ में कर्तव्य पालन के दौरान वीरगति को प्राप्त हुए जनपद अम्बेडकरनगर निवासी सेना के नायब सूबेदार भगवान सिंह को भावभीनी श्रद्धांजलि दी है।
मुख्यमंत्री ने दिवंगत नायब सूबेदार के परिजनों को 50 लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान करने की घोषणा की है। उन्होंने भगवान सिंह के परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने तथा जनपद की एक सड़क का नामकरण दिवंगत नायब सूबेदार भगवान सिंह के नाम पर करने की भी घोषणा की है।
मुख्यमंत्री ने दिवंगत नायब सूबेदार भगवान सिंह के परिजनों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि शोक की इस घड़ी में राज्य सरकार उनके साथ है। प्रदेश सरकार द्वारा दिवंगत नायब सूबेदार के परिवार को हर सम्भव मदद प्रदान की जाएगी।




























































Leave a comment