Latest News / ताज़ातरीन खबरें

कैंपस प्लेसमेंट में 26 अभ्यर्थी हुए चयनित

जौनपुर। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान शाहगंज में मंगलवार कैंपस प्लेसमेंट का आयोजन किया गया। कैंपस प्लेसमेंट में 26 अभ्यर्थियों का चयन हुआ जिन्हें नियुक्ति पत्र देकर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की गई।
राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान शाहगंज में आयोजित कैंपस प्लेसमेंट में यजाकी इंडिया प्राइवेट लिमिटेड द्वारा कैंप लगाकर कैंपस प्लेसमेंट कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें 43 अभ्यर्थियों ने प्रतिभाग किया। जिसमें चयनित अभ्यर्थियों को संस्थान के कर्मचारियों ने नियुक्ति पत्र देकर सम्मानित किया और उज्जवल भविष्य की कामना की इस अवसर पर संस्थान के प्लेसमेंट प्रभारी प्रमोद तिवारी,सौरभ कुशवाहा,अभय शर्मा,चंदन प्रसाद,प्रीति मौर्य, सुमन भारती समेत अन्य शिक्षकगण मौजूद रहे।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh