Latest News / ताज़ातरीन खबरें
सावन के प्रथम सोमवार एवं कावड़ यात्रा के दृष्टिगत शहर के प्रमुख मंदिर भवरनाथ एवं महाराजगंज स्थित भैरवनाथ मंदिर का आज़मगढ़ एसपी व डीएम ने किया निरीक्षण
आजमगढ़ 17 जुलाई-- जिलाधिकारी विशाल भारद्वाज ने आज पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य के साथ सावन के प्रथम सोमवार एवं कावड़ यात्रा के दृष्टिगत शहर के प्रमुख मंदिर भवरनाथ एवं महाराजगंज स्थित भैरवनाथ मंदिर का निरीक्षण किया l
उन्होंने दोनों प्रमुख मंदिरों का स्थलीय निरीक्षण कर सभी आवश्यक व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने का निर्देश अधिशासी अधिकारी,
उप जिलाधिकारी एवं अन्य संबंधित अधिकारियों को दिएl उन्होंने कहा कि मंदिर के आसपास सफाई व्यवस्था सुनिश्चित किया जाए तथा आने वाले पर्यटकों के लिए पार्किंग स्थल की भी व्यवस्था सुनिश्चित की जाए lआजमगढ़ जिलाधिकारी विशाल भारद्वाज ने आज पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य के साथ सावन के प्रथम सोमवार एवं कावड़ यात्रा के दृष्टिगत शहर के प्रमुख मंदिर भवरनाथ एवं महाराजगंज स्थित भैरवनाथ मंदिर का निरीक्षण किया l pic.twitter.com/4cMOvqPFAj
— GGS NEWS 24 (@ggsnews24) July 17, 2022
जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि आने वाले कावड़ यात्रियों के मार्गों का चिन्हिकरण, सफाई एवं सड़कों की मरम्मत आदि कार्यों को करा लिया जाएl उन्होंने कहा कि मंदिर के आसपास स्थित सामुदायिक शौचालय को सही करा लिया जाए l जिलाधिकारी ने कहा कि मंदिर के पास लगने वाले मेले में प्लास्टिक डिस्पोजल एवं पॉलीथिन का प्रयोग किसी भी दशा में न होने पाए l
जिलाधिकारी ने कहा कि श्रद्धालुओं के लिए सभी तात्कालिक व्यवस्थाओं को सुनिश्चित करना हमारी विशेष प्राथमिकता हैl उन्होंने कहा कि यहां पर आने वाले पर्यटक एवं श्रद्धालुओं की भारी संख्या को देखते हुए पर्यटन विभाग, संस्कृति विभाग एवं स्थानीय निकाय के माध्यम से विकसित करने का प्रयास किया जाएगा l
निरीक्षण के दौरान अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 आजाद भगत सिंह, उप जिलाधिकारी एवं अधिशासी अधिकारी सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे l
-------जि0सू0का0 आजमगढ़-17.07.2022--------




























































Leave a comment