Latest News / ताज़ातरीन खबरें

आज रात से बंद रहेंगे जिले के ये सड़क मार्ग श्रावण मास के चलते श्रद्धालुओं और कावंरियों को लेकर यातायात पुलिस ने किया रूट डायवर्जन

आजमगढ़। श्रावण मास के मद्देनजर यातायात पुलिस द्वारा प्रत्येक सोमवार को भॅवरनाथ मन्दिर पर आने वाले श्रद्धालुओ और कॉवरियो को देखते हुए रुट डायवर्जन किया है। जो रविवार रात 10.00 बजे से सोमवार शाम 06.00 बजे तक लागू रहेगी। रूट डायवर्जन निम्नवत है। 1-फैजाबाद रोड से आने वाले सभी भारी वाहन भॅवरनाथ चौराहा, जुनैदगंज चौराहा, हाफिजपुर चौराहा, बैठौली तिराहा, सिधारी हाईडिल चौराहा, नरौली तिराहा होकर अपने गंतब्य को जायेगी। 2-गोरखपुर रोड से आने वाले सभी भारी वाहन हाफिजपुर चौराहा, बैठौली तिराहा, सिधारी हाईडिल चौराहा, नरौली तिराहा होकर अपने गंतब्य को जायेगी। 3-वाराणसी, शाहगंज, जौनपुर, इलाहाबाद रोड से आने वाले सभी भारी वाहन जिसे जनपद गोरखपुर, अम्बेडकरनगर वायॉ अपने गन्तब्य को जाना है वे वाहन, बेलइसा, ओवरब्रीज, रेलवे स्टेशन तिराहा, नरौली तिराहा, हाईडिल चौराहा, बैठौली तिराहा, हाफिजपुर चौराहा होकर अपने गंतब्य को जायेगी। 4-आजमगढ़ रोडवेज से गोरखपुर, फैजाबाद, रोड से जाने वाली रोडवेज/प्राईवेट बसे नरौली तिराहा, सिधारी हाईडिल चौराहा, बैठौली तिराहा, हाफिजपुर चौराहा होकर अपने गंतब्य को जायेगी।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh