Latest News / ताज़ातरीन खबरें

जिम्मेदार कर्मचारियों की लापरवाही आई सामने, दिन में ही जलाई जा रही हैं स्ट्रीट लाइटें

आज़मगढ़ : शासन द्वारा तमाम योजनाओं व माध्यमों से विद्युत खपत को कम करने का तमाम प्रयास किए जा रहे हैं जिससे लोगों को सुचारू रूप से विद्युत सप्लाई किया जा सके । शासन ने विद्युत कर्मचारियों को आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए हैं । वही गर्मी के मौसम में बिजली की खपत बढ जाती है। जिसको कम करने के लिए विद्युत विभाग के अधिकारियों ने बिजली बचत के लिए उपभोक्ताओं को तमाम उपाय भी बताए जा रहे हैं। उपभोक्ता घरों पर विद्युत उपकरण का उपयोग न होने पर मुख्य स्विच को आफ करें। ज्यादा से ज्यादा प्राकृतिक रोशनी का उपयोग करें। अपने घर के कमरे, दुकान या कार्यालय से बाहर निकलते समय समस्त विद्युत उपकरणों के मुख्य स्विच ऑफ करें । परंतु आजमगढ़ जनपद महाराजगंज नगर पंचायत में एक ऐसा मामला दिखा जो जिम्मेदारों पर ही सवालिया निशान खड़ा कर रहा है । दिन में ही स्ट्रीट लाइटें जलाई गई है जिससे बेमतलब विद्युत खपत किया जा रहा जिसका कोई जिम्मेदार संज्ञान भी नहीं ले रहा जानकारी के लिए आपको बता दें कि स्ट्रीट लाइटें ज्यादा विद्युत खपत करती हैं जिनका स्विच दिन में ही आन है और कोई जिम्मेदार सूध भी नहीं ले रहा ।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh