Latest News / ताज़ातरीन खबरें

फूलपुर में स्नातक (ग्रेजुएट ) मतदाता जागरूकता अभियान को बल देने के लिए विशेष बैठक

फूलपुर। स्नातक (ग्रेजुएट ) मतदाता जागरूकता अभियान को बल देने के लिए शनिवार को गोरखपुर फैजाबाद स्नातक क्षेत्र के एमएलसी देवेंद्र प्रताप सिंह ने फूलपुर में एक बैठक में भाग लिया बैठक के दौरान उन्होंने आगामी तीस जुलाई को खंड स्नातक क्षेत्र एमएलसी चुनाव के लिए 30 जुलाई को जारी होने वाली अधिसूचना के संबंध में बताते हुए कहा कि 2019 तक ग्रेजुएशन पूर्ण कर चुके समस्त छात्र ,छात्राएं मतदाता अभियान से जुड़े इसके लिए उक्त चुनाव के संबंधित मतदाता फार्म को जरूर भरें व लोकतंत्र को मजबूत करें। बैठक के दौरान उन्होंने कहा कि क्रेंद्र में मोदी और उत्तर प्रदेश में योगी जी के प्रयास से देश नित नई ऊंचाइयां छू रहा है और इस देश के जड़ को कमजोर करने के लिए जेहादी किस्म की ताकतें लगी हुई है जिसके लिए हमें पूरी समझदारी के साथ आगे बढ़ना है। साथ ही उन्होंने जन समस्याएं भी सुनी इसी कड़ी में समाजसेवी राकेश विश्वकर्मा, व्यापार मंडल अध्यक्ष अजय जयसवाल, भाजपा नेता राजन मौर्य आदि लोगों ने मिलकर फूलपुर नगर क्षेत्र से लगे फूलपुर देहात लाइन पार्क के पास एक अंडरपास पुलिया के निर्माण के लिए रेल मंत्री मंत्रालय व केंद्र सरकार को संबोधित एक ज्ञापन एमएलसी को सौंपा जिस पर उन्होंने तत्काल कार्यवाही प्रक्रिया आगे बढ़ाने का आश्वासन दिया उन्होंने कहा कि जल्द ही इस पर कार्यवाही के लिए मैं मंत्रालय के पास भेजूंगा और संभवत आप की मांग पूरी की जाएगी। ज्ञात हो कि उक्त अंडर पास पुलिया के मांग को लेकर लोग कई सालों से लगे हुए हैं लेकिन अभी तक इस संबंध में प्रस्ताव मंजूर नहीं हो पाया ।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh