अवैध तमंचा व कारतूस के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार
आजमगढ़ - रानी की सराय : अवैध तमंचा व कारतूस के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार बतादेकि,दिनांक 15.07.22 को उ0नि0 उमेश चन्द्र मय हमराह द्वारा देखभाल क्षेत्र व चेकिंग संदिग्ध व्यक्ति/वाहन में चेकपोस्ट तिराहे पर मौजूद थे कि एक व्यक्ति पुलिस वालो के देखकर मुड़कर भागना चाहा जिसे पुलिस वाले शक के आधार पर दौड़ाकर घेर घारकर पकड़ लिया गया पकड़े गये व्यक्ति के पास से एक अदद तमन्चा 303 बोर व एक अदद जिन्दा कारतूस 303 बोर के साथ संजय तिवारी उर्फ संजू पुत्र रामगद्दी निवासी दिलौरी थाना रानी की सराय जनपद आजमगढ़ से समय करीब 20.30 बजे सुबह पुलिस हिरासत में लिया गया । गिरफ्तार अभियुक्त का चालान मा0 न्यायालय किया गया।
पूछताछ का विवरण- गिरफ्तार अभियुक्त ने बताया कि साहब मै दिनांक 14.07.22 को ग्राम दिलौरी में सतीश सिंह के घर जाकर तमन्चा सटाकर रंगदारी में 15000 रुपये की मांग कर रहा था ।




























































Leave a comment