Latest News / ताज़ातरीन खबरें

तहसील परिसर में जिलाधिकारी आजमगढ़ व पुलिस अधीक्षक ने किया वृक्षारोपण - लालगंज

लालगंज (आज़मगढ़ )स्थानीय तहसील सभागार में जिलाधिकारी विशाल भारद्वाज की अध्यक्षता में शनिवार को सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया जिसमें विभिन्न विभागों से सम्बंधित 188 प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किए गए जिलाधिकारी ने 16 प्रार्थना पत्र का मौके पर ही निस्तारण कर शेष को सम्बंधित विभाग को यथाशीघ्र निस्तारण के लिए भेज दिया ।सम्पूर्ण समाधान दिवस में सराय मारूफ  निवासी शिवानन्द दास ने रामजानकी मंदिर में अवैध किए जाने ,कुरेहरा तेजसिंह गाँव के बृजेश कुमार पाण्डेय ने पुराने रास्ते को काटकर  खेत में मिलाने ,नगर पंचायत कटघर लालगंज निवासी रामसुरेश पुत्र राजेश कुमार ने बिकलांग होने के बाद भी आवास न मिलने की शिकायत किया ,बेला गाँव निवासी सुनीता यादव ने मकान निर्माण में पड़ोसी द्वारा अवरोध पैदा करने ,उबारपुर लखमीपुर गाँव के उमेश कन्नौजिया ने धोबिया लोक नृत्य को आवंटित भूमि का सीमांकन करने की मांग सहित कुल 188 शिकायत पत्र प्रस्तुत किए गए जिसमे से 16का मौके पर ही निस्तारण कर शेष शिकायती पत्रों को निस्तारण हेतु सम्बंधित विभागों को भेज दिया गया ।तहसील बार एसोसिएशन के वरिष्ठ सदस्य विंध्यवासिनी राय के नेतृत्व में अधिवक्ताओ ने जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक से मिलकर अराजकतत्वों द्वारा अधिवक्ता पुत्र को पीटने की शिकायत किया तथा प्रशासनिक सहयोग के लिए धन्यवाद दिया जिलाधिकारी ने कहा कि अराजक तत्व कही भी किसी रूप में हो उन पर कार्यवाही की जाएगी ।जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने तहसील परिसर में पौधरोपण किया ।सम्पूर्ण समाधान दिवस में जिला व तहसील स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे ।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh