आरएसएस नेता की पिटाई की मामला सामने आया है - बदायूं
बदायूं : आरएसएस के पदाधिकारी ने सुभाषनगर थाने के दरोगा और आधा दर्जन पुलिसकर्मियों पर बंधक बनाकर पिटाई करने और एनकाउंटर करने का आरोप लगाया, मारपीट की सूचना पर संघ के पदाधिकारियों में आक्रोश है, पदाधिकारियों ने दोषी पुलिस वालों पर कार्रवाई की मांग को लेकर बदायूं हाइवे जाम कर दिया, जाम की सूचना पर पहुंचे अधिकारियों ने कार्रवाई का आश्वासन दिया तब मामला शांत हुआ, जानकारी के मुताबिक मथुरा में आरएसएस के जिला प्रचारक आर्येंद्र अपनी बीमार मां को देखने बरेली आए थे, आज शाम में वह अपनी मां को जिला अस्पताल से देखकर घर जा रहे थे, इस बीच उनके मोबाइल पर किसी का फोन आया, वह रास्ते में फोन पर बात कर रहे थे, आरोप है कि सुभाषनगर थाने में तैनात दरोगा ने उनके साथ अभद्रता की, जब विरोध किया तो आधा दर्जन पुलिस वालों को बुला लिया, और जबरन गाड़ी में डालकर एक खंडहर में ले गए, और मारपीट करते हुए फर्जी मुकदमे में फंसाकर एनकाउंटर करने की धमकी दी, आर्येंद्र का आरोप है कि तीन घंटे तक उन्हें अपराधी की तरह बंधक बनाकर यातनाएं दी गईं, इस बदसलूकी के बाद संघ के लोगों ने करगेना पुलिस चौकी पर हंगामा किया, इसके बाद देर रात पुलिस अधिकारियों ने दरोगा को वहां से हटा दिया, एसएसपी सत्यार्थ अनिरुद्ध पंकज का कहना है कि एक युवक ने मारपीट और बदसलूकी का आरोप लगाया है लेकिन अभी तक कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है ।




























































Leave a comment