Latest News / ताज़ातरीन खबरें
18 वर्ष से लेकर 60 वर्ष तक के लोगो को लगेगा निःशुल्क बूस्टर डोज
आजमगढ़ 14 जुलाई-- मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. आईएन तिवारी ने बताया कि बूस्टर डोज कल दिनांक 15 जुलाई 2022 से दिनांक 30 सितम्बर 2022 तक 18 वर्ष से लेकर 60 वर्ष तक के लोगो को जिला अस्पताल एवं जनपद के समस्त सामुदायिक/प्राथमिक केन्द्रो पर नि:शुल्क टीकाकरण कराया जाएगा l
उन्होने बताया कि पहले यह बूस्टर डोज प्राइवेट अस्पतालो मे 375 रूपए मे लगता था। अब इसे प्रदेश सरकार द्वारा फ्री कर दिया गया है।
मुख्य चिकित्साधिकारी ने बताया कि ऐसे व्यक्तियों को जिनको टीके की सेकेंड डोज 6 माह/26 सप्ताह बीत चुके है, उन्ही को यह बूस्टर डोज लगाया जाएगा ।
------------जि0सू0का0आजमगढ़-14-07-2022-----------




























































Leave a comment