प्रेमिका के घर के बाहर युवक ने पेट्रोल डालकर लगाई आग हरदोई
हरदोई। शाहजहांपुर के थाना रोजा के ग्राम भावलखेड़ा का अमन परिवार के साथ हरियाणा में रहकर मजदूरी करता है। परिवारवालों ने बताया कि अमन का शाहाबाद के मुहल्ला गिगियानी में ननिहाल है। पड़ोस में ही दूर के मामा भी अपने परिवार के साथ हरियाणा में रहते हैं। प्रेमिका से मिलने गए युवक ने सुबह पेट्रोल डालकर आग लगा ली आस-पास के लोगों ने किसी तरह आग बुझाकर उसे अस्पताल पहुंचाया। ननिहाल के पड़ोस की किशोरी को वह बहला फुसलाकर ले गया था, लेकिन बाद में किशोरी माता पिता के पास चली गई, जिसके बाद वह उससे मिलने आया था, जब उसे पकड़ लिया गया तो उसने आग लगा ली। मामा की बेटी से दो वर्ष पूर्व अमन का प्रेम प्रसंग हो गया था। तीन माह पहले वह अपने परिवार के साथ गिगियानी आ गए और हरियाणा वापस नहीं गए। 12 जून को अमन गिगियानी आया और अपनी प्रेमिका को अपने साथ ले गया। एक सप्ताह बाद पुलिस ने उसे बरामद कर नाबालिग होने के चलते परिवार को सौंप दिया, जिसके बाद अमन हरियाणा चला गया। सात दिन पूर्व अमन हरियाणा से शाहजहांपुर आया। गुरुवार को अमन गिगियानी पहुंचा। जैसा कि अमन के नाना ओम प्रकाश ने बताया कि वहां पर उसे पकड़कर पीट दिया गया, जिसके बाद अमन ने घर में पेट्रोल डालकर आग लगा ली। आग की लपटों को देखकर परिवार में खलबली मच गई। जिला अस्पताल से चिकित्सक ने अमन को लखनऊ रेफर कर दिया, लेकिन परिवारवाले उसे लखनऊ नहीं ले गए और अस्पताल में ही उपचार करा रहे हैं।




























































Leave a comment