मौसम की मार के बीच नीमा आजमगढ द्वारा निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन: डॉ. डी.डी. सिंह
आज़मगढ़:नीमा अमृत महोत्सव कार्यक्रम के अंतर्गत नेशनल इंटीग्रेटेड मेडिकल एसोसिएशन (नीमा) आजमगढ़ द्वारा 14 जुलाई 2022, वृहस्पतिवार को सुबह 11 बजे से हरवंशपुर, पहलवान तिराहे के पास, ओम मेडिकल एंड सर्जिकल पर निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। सर्वप्रथम कार्यक्रम के मुख्य अतिथि क्षेत्रीय आयुर्वेदिक/यूनानी अधिकारी डॉ. अक्षय लाल ने फीता काटकर निःशुल्क चिकित्सा शिविर का उद्घाटन किया। तत्पश्चात मुख्य अतिथि को बुके देकर स्वागत किया गया।
इस अवसर पर डॉ. अक्षय लाल ने कहा कि इस मौसम में जब दिन का तापमान काफी बढ़ गया है और उमस चरम पर है, तो बीमारियां सक्रिय हो जाती हैं। अतः निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन कर नीमा आजमगढ़ ने बहुत ही नेक कार्य किया है। इसकी जितनी तारीफ की जाए, कम है।
नीमा अध्यक्ष डॉ. डी.डी. सिंह ने कहा कि जब जब समाज को जरूरत होती है, नीमा आजमगढ़ के चिकित्सक उपलब्ध रहते हैं। इसी क्रम में आज यह निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। आज के शिविर में कुल 245 मरीजों की जांच कर उनका निःशुल्क इलाज किया गया। साथ ही सभी मरीजों की निःशुल्क अस्थमा की जांच भी की गई। शिविर में मुख्य रूप से डॉ. अजीम अहमद, डॉ. रूबी खातून, डॉ. शिखा यादव, डॉ. डी.डी. सिंह ने मरीजों को निःशुल्क परामर्श दिया। शिविर को सफल बनाने में कृष्णानंद यादव, नीरज वर्मा, पंकज उपाध्याय, संजय सावंत, अंजनी सिंह आदि ने भरपूर सहयोग दिया। आने वाले सभी मरीजों के लिए सूक्ष्म जलपान की व्यवस्था की गई थी।
कार्यक्रम के अंत में मुख्य अतिथि डॉ. अक्षय लाल और नीमा अध्यक्ष डॉ. डी.डी. सिंह को अंग वस्त्रम और प्रतीक चिंह देकर सम्मानित किया गया।




























































Leave a comment