Latest News / ताज़ातरीन खबरें

प्रत्येक माह तृतीय बुधवार को किसान दिवस/बैठक का आयोजन, इस बैठक में किसान भाइयों को...

आजमगढ़ 14 जुलाई-- जिलाधिकारी विशाल भारद्वाज ने निर्देश दिया है कि प्रदेश के किसानों की कृषि से सम्बन्धित समस्याओं के निराकरण के लिये प्रत्येक माह के तृतीय बुधवार को जिला मुख्यालय के नजदीक कृषि विज्ञान केन्दों को केन्द्र बिन्दु बनाते हुए यथा सम्भव इन केन्द्रों पर ही किसान दिवस/बैठक आयोजन कराया जाय, जिससे वहाँ पर विकसित की जा रही तकनीकी व उन्नतशील प्रक्रियाओं का किसान उपयोग कर सकें, के क्रम में प्रत्येक माह के तृतीय बुधवार को प्रातः 11 बजे से 02ः00 बजे तक किसान दिवस का आयोजन कृषि विज्ञान केन्द्र कोटवां, आजमगढ़ पर किया जायेगा, जिसमें कृषि/कृषकों से सम्बन्धित प्राप्त शिकायतों का भी निस्तारण किया जायेगा। 

-------जि0सू0का0 आजमगढ़-14.07.2022--------


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh