Latest News / ताज़ातरीन खबरें
सूखे की आहट से परेशान महिलाएं ने इंद्रदेव को प्रसन्न करने के लिए पूजा-पाठ जुटी
आज़मगढ़ : मौसम की बेरुखी से आम जनता के साथ-साथ पशु पक्षी सभी लोग परेशान हैं । मानसूनी बारिश नहीं होने से किसानों के खेती का कार्य प्रभावित हो रहा है तो वही भूजल स्तर भी तेजी से नीचे भाग रहा जिससे हर कोई परेशान है किसानों के माथे पर चिंता की लकीरें देखी जा रही है अगर जल्द बारिश नहीं हुई तो लोगों को पीने वाले पानी की भी समस्या उत्पन्न हो जाएगी । वही आजमगढ़ जनपद के बिलरियागंज विकासखंड अंतर्गत हरखपुर गांव में लगभग एक हफ्ते से महिलाएं खेतों में बैठकर इंद्र देव को प्रसन्न करने के लिए पूजा पाठ में लगी हुई है कि जल्द से जल्द मानसूनी बारिश हो जिससे लोगों की समस्याएं दूर हो सके ।




























































Leave a comment