Latest News / ताज़ातरीन खबरें

आजमगढ़ जिला कार्य बाल विकास विभाग द्वारा जन-मानस एवं लाभार्थियों को विभाग की सेवाओं के सम्बन्ध में पोषण पाठशाला का आयोजन -मनोज कुमार मौर्य

आजमगढ़ 12 जुलाई-- जिला कार्यक्रम अधिकारी मनोज कुमार मौर्य ने बताया कि बाल विकास विभाग द्वारा जन-मानस एवं लाभार्थियों को विभाग की सेवाओं, पोषण प्रबन्धन, कुपोषण से बचाव के उपाय, पोषण शिक्षा आदि के सम्बन्ध में पोषण पाठशाला का आयोजन किया गया है। तत्क्रम में दिनांक 30 जून 2022 को आयोजित होने वाले पोषण  पाठशाला कार्यक्रम को निदेशालय द्वारा अपरिहार्य कारणों से स्थगित कर दिया गया था। पुनः निदेशालय द्वारा पोषण पाठशाला कार्यक्रम दिनांक 13 जुलाई 2022 को आयोजित किये जाने का निर्णय लिया गया है। आयोजन के सम्बन्ध में विस्तृत दिशा निर्देश प्राप्त हैं। उन्होने बताया कि महोदया की अध्यक्षता में पोषण पाठशाला का आयोजन दिनांक 13 जुलाई 2022 को अपरान्ह 12 से 2 बजे के मध्य एनआईसी के माध्यम से वीडियो कान्फ्रेंसिंग द्वारा किया जायेगा। इस कार्यक्रम का थीम “प्रभावी स्तनपान हेतु सही तकनीकी है। एनआईसी में उपस्थित इस कार्यक्रम के प्रतिभागियों द्वारा विषय विशेषज्ञों से प्रश्न पूछे जाने का विकल्प होगा। इस कार्यक्रम का लाइव वेब कास्ट भी किया जायेगा जिसका वेब लिंक http://webcast.gov.in/up/icds है। इस लिंक के माध्यम से कोई भी लाभार्थी आम जनमानस इस कार्यक्रम से सीधे जुड़ सकता है। 

-------जि0सू0का0 आजमगढ़-12.07.2022--------


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh