Latest News / ताज़ातरीन खबरें

आगजनी करने वाले युवकों में से 7 को किया गिरफ्तार,लगभग 400 अज्ञात के खिलाफ दर्ज है एफआईआर ,मामला अग्निपथ के विरोध में किए थे आगजनी

 बलिया  पिछले 17.06.22 को रेलवे स्टेशन बलिया के प्लेटफार्म, व वाशिंग पिट में करीब 350 से 400 की संख्या में छात्रों व नवयुवकों की भीड़ द्वारा सेना में अग्निपथ व अग्निवीर योजना के विरोध में गाड़ियों व स्टेशन परिसर में तोड़फोड़ व आगजनी करते हुए, रेल परिचालन बाधित करते हुए हिंसक प्रदर्शन किया गया था । जिसके संबंध में रेसुबल पोस्ट बलिया पर CR. No.-161/22 अंतर्गत धारा 145, 146, 147, 153, 174 रेल अधिनियम  सरकार बनाम अज्ञात करीब 350 से 400 छात्र व नवयुवक पंजीकृत किया गया था, जिसकी जांच प्रभारी निरीक्षक/बलिया द्वारा की जा रही है। 
10.07.22 दिन रविवार को  कार्यवाहक प्रभारी निरीक्षक (IPF PS),  तथा सीआईबी/वाराणसी टीम द्वारा संयुक्त रूप से उपरोक्त मामले के जांच क्रम में वांछित अज्ञात प्रदर्शनकारियों की खोजबीन सुराग रस्सी पतारसी के दौरान बलिया शहर के एनसीसी तिराहे पर मुखबिर खास की सूचना पर 05 युवकों हिरासत में लेकर आरपीएफ पोस्ट लाया  गया 
गिरफ्तार अभियुक्तों का नाम
1.)पीयूष कुमार यादव s/o सूर्य प्रसाद यादव, R/O स्वामी विवेकानंद कॉलोनी तिखमपुर थाना- कोतवाली बलिया, जिला- बलिया, उम्र 20 वर्ष   
2. )आदित्य वर्मा पुत्र गुलाब चंद्र वर्मा निवासी स्वामी विवेकानंद कॉलोनी तिखमपुर थाना कोतवाली जिला बलिया उम्र 19 वर्ष  
3. )कृष्णा मिश्रा पुत्र कृत्यानंद मिश्रा निवासी स्वामी विवेकानंद कॉलोनी थाना कोतवाली जिला बलिया उम्र 18 वर्ष  
4.) हरे राम वर्मा पुत्र जगदीश वर्मा निवासी रघुनाथपुर थाना बस्ती रोड जिला बलिया उम्र 28 वर्ष  
5. )प्रथमेश यादव पुत्र श्री शिव विचार यादव निवासी कटोरिया थाना फेफाना जिला बलिया उम्र करीब 20 वर्ष 
उक्त सभी को उनके जुर्म से बखूबी अवगत कराते हुए समक्ष गवाहन समय करीब 7:35 बजे हिरासत RPF लिया गया और विधिक कार्यवाही सुनिश्चित की गई  ।
  पुनः करची परुआ ग्राम से 
6. )शुभम गुप्ता s/o  राजेंद्र गुप्ता निवासी नारायणपुर सिंहपुर थाना फेफना जिला बलिया उम्र 19वर्ष 
 07.) सोनू कुमार s/o राज कुमार रामनिवासी कर्चिपरुआ थाना फेफना जिला बलिया उम्र 19 वर्ष को समय करीब 13.15 बजे हिरासत RPF लेकर विधिक कार्यवाही की गई। 
दौराने गिरफ्तारी मानवाधिकार और माननीय उच्च न्यायालय के निर्देशों का बखूबी पालन किया गया ।शेष प्रदर्शनकारियों की खोजबीन व पतारसी की जा रही है।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh