Latest News / ताज़ातरीन खबरें

परिवार नियोजन शिविर में पुरुषों की भागीदारी पर जोर

फूलपुर आजमगढ़: फूलपुर कोतवाली क्षेत्र में आज को पुराने कोल्ड स्टोरेज स्थित अलुमिनियम फैक्ट्री पर डॉ शशिकांत अधीक्षक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फूलपुर आजमगढ़ के निर्देशन में परिवार नियोजन विशेष शिविर के अंतर्गत मिस्टर इस्मार्ट सम्मेलन का आयोजन किया गया जिसमें परिवार को नियोजित करने के लिए शासन द्वारा संचालित समस्त स्थाई और अस्थाई विधियों पर प्रकाश डालते हुए डॉक्टर मोहम्मद अजीम तथा स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी यम यल अग्रहरी एवं बीसीपीएम सुशील मौर्य ने विस्तार पूर्वक उपस्थित जनसमूह को जानकारी प्रदान किया शिविर में परिवार नियोजन में पुरुषों की भागीदारी पर विशेष जोर देते हुए डॉ मोहम्मद अजीम ने बताया पुरुष नसबंदी महिलाओं की अपेक्षा ज्यादा आसान है पुरुष नसबंदी से पुरुषों में किसी प्रकार की कोई मर्दाना कमी नहीं आती और ना ही किसी प्रकार की समस्या उत्पन्न होती है केवल महिलाएं गर्भधारण नहीं कर सकती है तो सभी पुरुषों को परिवार नियोजन में बढ़-चढ़कर भाग लेना चाहिए । अलुमिनियम फैक्ट्री के मालिक कैलाश रंगुटा एवं उनके मित्र बंधुओं ने विशेष सहयोग किया और ऐसे कार्यक्रमों को निरंतर आयोजित करने का विशेष आग्रह भी किया । 
 शिविर का संचालन वरिष्ठ नेत्र परीक्षण अधिकारी डॉक्टर आरबी वर्मा ने किया ।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh