प्रधान संघ की संपन्न हुई बैठक- कोयलसा
बूढ़नपुर - आजमगढ़ : स्थानीय तहसील क्षेत्र के ब्लॉक कोयलसा के प्रधान संघ की बैठक संपन्न हुई ।बैठक की अध्यक्षता प्रधान संघ अध्यक्ष ब्लॉक कोयलसा अमरनाथ सिंह ने किया। कार्यक्रम का संचालन हरी लाल प्रजापति ब्लॉक कोयलसा प्रधान संघ महामंत्री ने किया ।कार्यक्रम को संबोधित करते प्रधान संघ अध्यक्ष अमरनाथ सिंह ने बताया कि प्रधान भाइयों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर साथ देने का काम करेंगे। उनकी हर दुख सुख में हम साथ रहेंगे ।उन्होंने बताया कि ब्लॉक में कुछ जेई व ग्राम पंचायत अधिकारियों द्वारा मनमानी ढंग से धन उगाही करने का काम किया जाता है ।जो ठीक नहीं है बीते कुछ दिन पूर्व 5 ग्राम पंचायत अधिकारी द्वारा ब्लॉक पर मनमानी की जा रही थी। जिनको प्रधान संघ के लोगों द्वारा मुख्य विकास अधिकारी जिला अधिकारी से शिकायत करके उनका तबादला यहां से कराया गया। इसके बाद भी कुछ ग्राम पंचायत अधिकारी वही मानने को तैयार नहीं है। अब आर-पार की लड़ाई लड़ेगा हम आप लोगों के साथ हैं उन्होंने बताया कि ग्राम पंचायत में सभी का विकास करना एक साथ संभव नहीं है ।लेकिन थोड़ा-थोड़ा करके सबका विकास किया जा सकता है ।ऐसे में हम ग्राम प्रधानों को किसी के साथ भेदभाव नहीं रखना चाहिए ।जो हमको वोट दिया है ।वह भी जो नहीं दिया वह भी हम सबके लिए हम ग्राम प्रधान हैं ।हमें सब के लिए विकास का कार्य करना चाहिए इस मौके पर ग्राम प्रधान ब्लॉक अध्यक्ष कोयलसा अमरनाथ सिंह ,हरिलाल प्रजापति ,हरिओम निषाद ,नीरज सिंह,अंगद यादव, दुर्ग विजय सिंह सहित अनेक लोग मौजूद रहे ।




























































Leave a comment