वन विहार कार्यक्रम में जुटे ग्रामीण
लालगंज आजमगढ़ : राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा मोनी बाबा आदर्श विद्यालय मसीरपुर के प्रांगण में वन विहार कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें नगर से लेकर ग्रामीण क्षेत्र के लोग सह भोज कार्यक्रम में उपस्थित रहे ।कार्यक्रम का प्रारंभ डॉ हेडगेवार ,सदाशिव माधवराव गोवलकर तथा भारत माता के चित्र पर पुष्प अर्पित करके कार्यक्रम का प्रारंभ किया गया। जिसमें जिला प्रचारक अवनीश द्वारा संबोधित करते हुए कहां गया कि वन विहार पुरानी परंपरा है लेकिन यह हमारे बीच से लुप्त होती जा रही है हम लोगों को मिलजुल कर जन जागरण करके इस व्यवस्था को लाना होगा राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ द्वारा इस कार्य को किया जा रहा है । समाज के हर व्यक्ति को बढ़-चढ़कर स्वतः ऐसे कार्यक्रम में भाग लेना चाहिए। इस अवसर पर संपर्क प्रमुख सुरेश त्रिपाठी, नगर कारवां आदर्श बरनवाल ,सुशील ,अशोक सोनकर, यशवंत साहू, संजय जयसवाल ,रजनीस जयसवाल, उत्कर्ष तिवारी कुलदीप सिंह ,धर्मेंद्रसोनकर, दिव्यांश शुक्ल, पवन सिंह ,गौरव कुमार रघुवंशी, नीरज सिंह, अरविंद कनौजिया, शिवसागर बरनवाल सहित आदि लोग उपस्थित रहे।




























































Leave a comment