Latest News / ताज़ातरीन खबरें

बकरीद पर पुलिस हाई अलर्ट पर,संवेदनशील स्थानों पर जबरदस्त फोर्स पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य ने जनपद के आधा दर्जन स्थानों का किया निरीक्षण

आजमगढ़। बकरीद पर रविवार को पुलिस प्रशासन हाई अलर्ट पर रहा संवेदनशील इलाकों पर पुलिस की कड़ी निगहबानी रही। पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य ने जनपद के आधा दर्जन स्थानो का निरीक्षण किया। नमाज स्थलो पर भ्रमण कर सुरक्षा व शांति व्यवस्था की जानकारी ली। नगर कोतवाली, रानी की सराय, निजामाबाद सरायमीर थाना क्षेत्र के विभिन्न स्थाना पर भ्रमण किया। अति संवेदनशील स्थानो पर पुलिस की कड़ी चौकसी रही। इसके साथ ही नगर के पहाड़पुर, तकिया। जामा मस्जिद, बदरका, गुलामी का पूरा सहित अन्य स्थान पर सुरक्षा के कड़े प्रबंध रहे। इसके साथ ही सरायमीर, मुबारकपुर, बिलरियागंज, निजामबाद सहित अन्य स्थानो पर सुरक्षा कड़ी रही।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh