Latest News / ताज़ातरीन खबरें

किसानी के दम बेटा ने जिले में तीसरे स्थान पर लहराया परचम


अतरौलिया आजमगढ़। ::माध्यमिक शिक्षा परिषद उत्तर प्रदेश के द्वारा घोषित हाई स्कूल परीक्षा परिणाम में निजामाबाद तहसील क्षेत्र के ग्राम मोहनाठ निवासी ओंकार नाथ पांडे के 16 वर्षीय बेटे अश्विल पांडे ने 87 . 33% प्रतिशत अंक प्राप्त कर जिला में तीसरा स्थान प्राप्त कर जिले का नाम रोशन किया । अश्र्विल पाण्डे सरस्वती हायर सेकेंडरी स्कूल कस्बा निजामाबाद आजमगढ़ का छात्र है। अश्विल पांडे ने बताया कि पढ़ाई में बेहतर प्रदर्शन को देखते हुए कॉलेज और कोचिंग के टीचरों ने उनका मार्गदर्शन किया। और आज वह इस मुकाम को हासिल कर सका। अश्विल पांडे ने कहा कि उसका सपना आईएएस बनने का है। इस लक्ष्य को लेकर वह अपनी पढ़ाई कर रहा है ।अश्विल की इस उपलब्धि पर उसकी माता रीता पांडे ,भाई विशाल पांडे और बहन साक्षी पांडे सहित उसके सभी अध्यापको और साथियों ने बधाई दिया।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh