धनेजा में आग लगने से मचा कोहराम एक ही रात में मुसहर बस्ती करीब 8 से 10 परिवार हुए बेघर- जौनपुर
जौनपुर : जनपद जौनपुर के जफराबाद विधानसभा अंतर्गत ग्राम सभा धनेजा में आग लगने से मचा कोहराम एक ही रात में मुसहर बस्ती करीब 8 से 10 परिवार हुए बेघर,आपको अवगत करा दें ग्राम सभा धनेजा में उस वक्त कोहराम मच गया जब वहां मुसहर बस्ती में करीब एक दर्जन मड़हे एक के बाद एक मड़हे जलने लगे आग इतनी भयंकर थी कि उसकी चपेट में करीबन 10 से 12 मड़हे जलकर राख हो गए और करीब 8 से 10 परिवार रातो रात बेघर हो गया जिनके पास ना तो खाने के लिए अन्य है न पहनने के लिए कपड़ा है और न रहने के लिए मकान है यूं कहें तो रोटी कपड़ा मकान एक झटके में छिन गया यूं कहा जाए तो उनके तन पर पहने हुए कपड़े के अलावा कुछ भी नहीं बचा यहां तक की उनका आधार पैन कार्ड बैंक पासबुक सिलेंडर चूल्हा बर्तन कपड़े और सब कुछ आग ने अपने आगोश में ले लिया आग कैसे लगी किसी को नहीं पता और कई घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया जिसमें मुख्य रुप से ग्राम वासियों एवं जफराबाद के थाने की पुलिस की भागीदारी अहम थी जो सूचना पाते ही मौके पर पहुंच गई थी साथ ही क्षेत्र के लेखपाल पाल जी ने बिना समय गवाएं रात में ही सूचना पाकर मौके की जांच पड़ताल की और सुबह पुनः मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली सी एन न्यूज़ ने घटनास्थल का जायजा लिया और पाया वास्तव में गरीब परिवारों के पास ना तो रहने के लिए आवास है ना खाने के लिए अन्य हैं और न पहनने के लिए कपड़ा ऐसी स्थिति में देखना बड़ा दिलचस्प होगा शासन प्रशासन किस तरह इस इन गरीब मजदूर परिवारों के भरण पोषण की व्यवस्था करती है जहां एक तरफ प्रधानमंत्री आवास योजना मुख्यमंत्री आवास योजना अपने चरम पर है वहीं दूसरी तरफ यह गरीब बनवासी/मुसहर ऐसी योजनाओं का अभी तक लाभ क्यों नहीं ले पाए और ऐसी परिस्थिति में भी क्या उनको इसका लाभ मिलेगा या पहले की तरह फिर आहुति दे दी जाएगी और फाइल बंद कर दी जाएगी आप इस वीडियो के माध्यम से देख सकते हैं और गरीब वनवासियों को सुन सकते हैं उनके दर्द को समझ सकते हैं महसूस कर सकते हैं। जिसमें मुख्य था ओंकार मुसहर पुत्र दशरथ मुसहर मंगला मुसहर गुलाब मुसहर राजेश मुसहर अखिलेश मुसहर लालमन मुसहर गुटलू मुसहर मुख्य हैं


























































Leave a comment