Latest News / ताज़ातरीन खबरें

जगह जगह निकाली गई मत जागरूकता रैली-आजमगढ़


आजमगढ़ 18 जून-- 69-आजमगढ़ लोक सभा क्षेत्र के उप निर्वाचन-2022 के दृष्टिगत मतदाता जागरूकता अभियान (स्वीप कार्यक्रम) के अन्तर्गत आज आदेश उ0मा0 विद्यालय महेशपुर, एह्याउल उलूम हायर से0स्कूल, राजकीय बालिका इण्टर कालेज अजमतगढ़ एवं इण्टरमीडिएट कालेज कप्तानगंज द्वारा मतदाता जागरूकता का कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसी के साथ ही मतदाता जागरूकता रैली भी निकाली गयी।
इस अवसर पर आदेश उ0मा0 विद्यालय महेशपुर, एह्याउल उलूम हायर से0स्कूल, राजकीय बालिका इण्टर कालेज अजमतगढ़ एवं इण्टरमीडिएट कालेज कप्तानगंज के छात्र/छात्राओं के मध्य मेंहदी, पेंटिग, स्लोगन एवं रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन कर मतदान के दिन अधिक से अधिक मतदाताओं को मतदान करने हेतु जागरूक किया गया।

-------जि0सू0का0 आजमगढ़-18.06.2022--------


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh