भक्ति की गंगा बही शीतला मां के धाम में गौरीशंकर का भव्य श्रृंगार
जलालपुर, अम्बेडकर नगर। सावन माह की पावन बेला में श्री माता शीतला मां मठिया मंदिर आज भक्ति और श्रद्धा के रंग में सराबोर हो उठा। चौथे और अंतिम सोमवार के इस पुण्य अवसर पर भोले बाबा का अलौकिक श्रृंगार देखकर भक्तगण मंत्रमुग्ध हो गए।
मां के परम भक्त नीरज जलालपुरी और टीम ने गौरी-शंकर का ऐसा मनोहारी श्रृंगार किया । मंदिर का वातावरण दिव्य ज्योति से जगमगा उठा जब आशीष जैन, शुभम गुप्ता, अभिषेक सोनकर और ऋतिक अग्रवाल ने भक्ति भाव से दीप प्रज्ज्वलित किए।"हर-हर महादेव" के जयकारों से गूंजते मंदिर प्रांगण में दिशांत गुप्ता ने भस्म आरती की महिमा गाई। भजन-कीर्तन की मधुर स्वरलहरियों के बीच भक्तों ने झूम-झूम कर सावन के इस पावन पर्व का आनंद लिया। शिवभक्त विकाश निषाद ने बताया पूरा मंदिर परिसर भक्ति रस में सराबोर था।अंत में सभी श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित कर इस दिव्य आयोजन का समापन हुआ, जिसने हर हृदय में शिवभक्ति का दीप जला दिया।



















































Leave a comment