Latest News / ताज़ातरीन खबरें

बारिश में छाता लेकर फरियादियों के बीच पहुंचे डीएम, सुनीं समस्याएं

देवरिया।जनपद में हो रही बारिश और तेज हवाओं के बीच जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी ने मानवीय संवेदनशीलता का परिचय देते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचे फरियादियों की समस्याएं सुनीं। जिलाधिकारी जब नगरीय क्षेत्र के भ्रमण के लिए निकल रहे थे, उसी दौरान उनकी नजर कलेक्ट्रेट परिसर में अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे फरियादियों पर पड़ी। उन्होंने तत्काल वाहन रुकवाया और गाड़ी से उतरकर बारिश के बीच छाता लेकर फरियादियों के बीच पहुंचे।
         जिलाधिकारी ने एक-एक कर फरियादियों की समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को उनके प्रकरणों का प्राथमिकता के आधार पर नियमानुसार निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। 
        बारिश के बावजूद जिलाधिकारी को अपने बीच पाकर फरियादियों ने अपनी समस्याएं खुलकर उनके समक्ष रखीं। जिलाधिकारी ने सभी की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh