Latest News / ताज़ातरीन खबरें

नीट पीजी परीक्षा में सफलता पर डा शिवम् सिंह को लोगों ने दी बधाई

देवरिया सलेमपु। तहसील क्षेत्र के ग्राम नेमा निवासी एवं पिपरा चौराहा लार स्थित लोकप्रिय पैथालॉजी के प्रोपराइटर डा सनातन कुमार सिंह के पुत्र डा शिवम कुमार सिंह ने प्रथम प्रयास में ही नीट पीजी 2026 की परीक्षा में 720 में 560 अंक प्राप्त कर आल इण्डिया रैंक 1574 से सफलता प्राप्त की है। शिवम के इस सफलता पर पिता सनातन कुमार सिंह, माता मीना सिंह, डा अरविन्द सिंह, डा वी के मल्ल, प्राइवेट मेडिकल प्रेक्टिशनर्स एसोसिएशन ऑफ इण्डिया के अध्यक्ष डा प्रद्युम्न पाण्डेय, जेके हास्पिटल के प्रोपराइटर डा वी के मल्ल, डा गौरव मल्ल, महामंत्री डा वी वी तिवारी, डा ओमशंकर नाथ तिवारी, डा जे डी शुक्ला, डा शैलेन्द्र कुमार मिश्र,अखिलेश कुमार तिवारी, डा जनार्दन मिश्रा, डा रमेश पाण्डेय, रामप्रवेश कुशवाहा, वरिष्ठ व्यवसायी अरबिंद सिंह उर्फ खोखा सिंह सहित अनेक परिजन एवं शुभचिंतकों ने डा शिवम को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं । 
जानकारी के अनुसार शिवम  शुरू से ही मेधावी छात्र रहा है। उसने 2020 में नीट यूजी परीक्षा में भी 720 में  669 अंक प्राप्त कर प्रथम प्रयास में आल इण्डिया रैंक 1740 और यूपी में 33 वां स्थान लिया था । केजीएमयू से एमबीबीएस 2026 की प्रतीक्षा जून में उत्तीर्ण कर बीआरडी मेडिकल कॉलेज गोरखपुर में 27 जुलाई को जूनियर रेजीडेंट के रूप में अपनी सेवा प्रारंभ किया था कि आज गुरुवार को नीट पीजी के रेजल्ट आउट होने पर यह खुशखबरी सभी का मन मोह लिया है। सभी लोगों ने शिवम् कुमार सिंह को इसी तरह दिन-प्रतिदिन सफलता हासिल करने का आशीर्वाद दिया है।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh